Breaking Newsझारखण्ड

माटी का स्वाभिमान आंदोलन खतियानआधारित स्थानीय नीति हर झारखंडी की माँग

खतियान आधारित स्थानीय नीति हर झारखंडी की माँग

संयुक्ता न्यूज डेस्क

हजारीबाग –खतियान आधारित स्थानीय नीति की माँग को लेकर गाँधी मैदान हज़ारीबाग़ में एक सभा का आयोजन किया गया. जिसमें माटी का स्वाभिमान आंदोलन के संयोजक संजय मेहता ने अपने विचार रखे.संजय मेहता ने अपने सम्बोधन में कहा की झारखंड निर्माण के दो दशक से ज़्यादा वक्त बीत जाने के बाद भी अब तक झारखंड की स्थानीय नीति का परिभाषित न होना दुर्भाग्य की बात है. झारखंड के  लोगों की हकमारी की जा रही है. बिना नीति नियुक्ति होना अवसर की समानता के संवैधानिक अधिकार को कुचलने के समान है.

 

देश के सभी राज्यों की अपनी – अपनी स्थानीय नीति है. लेकिन आज तक झारखंड में झारखंडी जन भावनाओं के अनुरूप स्थानीय नीति नहीं बन पायी. जिसके कारण नियोजन में समस्या आ रही है. स्थानीय नीति ही नियोजन नीति को तय करेगा.संजय मेहता ने कहा की राज्य के भीतर झारखंडी जन भावनाओं के आधार पर ही सरकारी और प्रशासनिक निर्णय लेने होंगे. अब तक झारखंडी जनता को छला गया है. इसलिए माटी का स्वाभिमान आंदोलन के माध्यम से सरकार को आग्रह किया जा रहा की सरकार खतियान आधारित स्थानीय नीति को लागू करे.राज्य की नियुक्ति में दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों का दख़ल हो जा रहा है. तृतीय और चतुर्थ वर्ग की नौकरियों में भी झारखंड के लोगों को पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहा है.

 

Related Articles

Back to top button