ग्रामीणों के साथ “अंतराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस” मनाया गया।
डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर हाड़तोपा पंचायत अंतर्गत हाड़तोपा गांव में ग्रामीणों के साथ "अंतराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस" मनाया गया।

ग्रामीणों के साथ “अंतराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस” मनाया गया।
अभिजीत सेन।
जामशेदपुर/पोटका
डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर हाड़तोपा पंचायत अंतर्गत हाड़तोपा गांव में ग्रामीणों के साथ “अंतराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस” मनाया गया। ग्रामीणों को मादक पदार्थ का सेवन से होने वाले विभिन्न प्रकार के बीमारी से अवगत कराते हुए सावधान किया गया कि, वर्तमान समय में ज्यादातर युवा पीढ़ी नशे का शिकार हो रहा है और अपने नशा के द्रव्य खरीदने के लिए कोई भी गलत काम करने में गुरेज नहीं करता है ,

चोरी चकारी तक में उतर जाता है, नशे के हालत में जघन्य अपराध भी कर गुजर रहा है। कोई कोई अत्यधिक मादक पदार्थ का सेवन करने के कारण मानसिक रूप से विक्षिप्त हो रहा है और कोई असाध्य रोग से ग्रसित हो कर अपने परिवार का रोजी रोजगार चिकित्सा में ही खत्म कर रहा है ।
बाजार में भी आजकल कई प्रकार के मादक पदार्थों का तस्करी भी जोरों पर है नशे के व्यापारियो को पकड़े जाने पर (NDPC) एक्ट 1985 के तहत कठोर कार्रवाई की जा सकती है। नशे की व्यापारी को दस साल से ले कर बीस साल तक जेल एवं एक लाख से लेकर दो लाख रुपए तक का जुर्माना हो सकता है ।
बार बार पकड़े जाने पर कुछ विशेष मामले में फांसी तक की सजा का प्रावधान है। गैर कानूनी तरीकों से नशीले पदार्थ के व्यवसाय से कमाए हुए संपत्ति को सरकार जब्त कर सकती है।हम सब को इसके खिलाफ जागरूकता लाना बहुत जरूरी है।हमारे समाज को इससे बचाना है और युवा पीढ़ी को नशा पान से दूर रखना है।सभी ने मिल कर नशा से दूर रहने का संकल्प लिया।मौके पर ग्रामीणों के साथ डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,छाकु माझी,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,सुमित कुमार गोप आदि उपस्थित थे।




