नटराज चौक से पुराना टेलीफोन एक्सचेंज तक संचालित 44 दुकानदारों के अधिवक्ता ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन
गिरिडीह, निगम क्षेत्र में नटराज चौक से पुराना टेलीफोन एक्सचेंज तक संचालित 44 दुकानदारों को दुकान तोड़ने का मिले नोटिस के बाद न्यायालय में दुकानदारों की ओर से अपनी बातों को रख रहे

नटराज चौक से पुराना टेलीफोन एक्सचेंज तक संचालित 44 दुकानदारों के अधिवक्ता ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, निगम क्षेत्र में नटराज चौक से पुराना टेलीफोन एक्सचेंज तक संचालित 44 दुकानदारों को दुकान तोड़ने का मिले नोटिस के बाद न्यायालय में दुकानदारों की ओर से अपनी बातों को रख रहे अधिवक्ता सुजीत कुमार ने शनिवार को अंबेडकर चौक पर प्रेस वार्ता किया। इस मौके पर सभी 44 दुकानों के संचालक मौजूद थे।

वही नगर निगम की ओर से ध्वनि यंत्र द्वारा दुकान खाली करने से संबंधित किए गए अनाउंसमेंट के विरोध में गहरा दुख प्रकट करते हुए सभी दुकानदारों ने आज अपनी दुकानों को बंद रखा और अपना विरोध प्रकट किया । इस संबंध में अधिवक्ता सुजीत कुमार ने बताया कि विगत 28 वर्ष पूर्व तत्कालीन डीसी केके पाठक और नगर निगम के द्वारा दुकान बनवाकर दुकानदारों को स्थापित किया गया था।

अब इन दुकानों को नगर निगम की ओर से तोड़ने की बात कही जा रही है इसको लेकर दुकानदारों की ओर से हम हाईकोर्ट में न्यायालय के समक्ष पूरी बातों को रख रहे है। कुछ दिन पहले ही न्यायालय की ओर से दुकान तोड़ने के आदेश पर स्टे लगा दिया गया है। इसके बाद जो नगर निगम की ओर से ध्वनि यंत्र के माध्यम से 30 अगस्त को दुकान तोड़ने की बात कही जा रही है।
कहां की इसकी जानकारी मिलते हैं न्यायाधीश को मामले से अवगत कराया उसके बाद उनके आदेश पर न्यायालय के AG द्वारा गिरिडीह उपायुक्त को नगर निगम की दुकान तोड़ने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाने का निर्देश दूरभाष पर दी गई है। कहा कि न्यायालय द्वारा रोक लगाने के बावजूद नगर निगम की ओर से कोर्ट की बातों की अवेहलना की जा रही है। जो गलत है। कहां की अगली सुनवाई 11 सितंबर को न्यायालय में होगी।’

मौके पर दुकानदार कुंदन कुमार स्वर्णकार संतोष कुमार गुप्ता,लुमान आलम बीरेंद्र प्रसाद,विद्या पति साहिल कुमार ,मनोज बर्मन ,दीपक साव ,राजेंद्र अग्रवाल भोला सिंह,उदय कुमार ,सुधीर कुमार
छोटू गुप्ता आदि दुकानदार मौजूद थे।



