गुरुकुल के अनेक विद्यार्थी महिला पर्यवेक्षिका में सफल l मुख्यमंत्री एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा रांची में मिला नियुक्ति पत्र
गुरु गोविंद सिंह रोड स्थित गुरुकुल कोचिंग संस्थान के अनेक विद्यार्थियों ने महिला पर्यवेक्षिका की परीक्षा में अंतिम रूप से सफलता प्राप्त की है सभी सफल अभ्यर्थियों को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

गुरुकुल के अनेक विद्यार्थी महिला पर्यवेक्षिका में सफल l मुख्यमंत्री एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा रांची में मिला नियुक्ति पत्र
सफल विद्यार्थियों से अन्य विद्यार्थियों को मिलती है प्रेरणा: जेपी जैन
विवाहित महिलाओं की सफलता प्रेरणादायक: शिप्रा जैन
रांची : गुरु गोविंद सिंह रोड स्थित गुरुकुल कोचिंग संस्थान के अनेक विद्यार्थियों ने महिला पर्यवेक्षिका की परीक्षा में अंतिम रूप से सफलता प्राप्त की है सभी सफल अभ्यर्थियों को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया हजारीबाग के नूतन नगर सरहुल कॉलोनी निवासी सुनीता कुमारी, पिता राजेंद्र राम माता कांति देवी ने इस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है।

इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय गुरुकुल के उत्कृष्ट मार्गदर्शन माता-पिता तथा पति राजेश कुमार के प्रोत्साहन को प्रदान किया है। कोडरमा निवासी पुष्पा कुमारी ने पिता की मृत्यु के बावजूद निरंतर झंझावतों को झेलते हुए इस परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित की है

इनके पिता स्वर्गीय बैजनाथ प्रसाद माता मंजू देवी पति बनारस कुमार का सफलता में विशेष योगदान रहा इन्होंने अपनी सफलता में गुरुकुल के उत्कृष्ट मार्गदर्शन, कक्षाओं में ही याद कराने की कला, प्रत्येक अध्याय के बाद टेस्ट, रविवारीय ओपन टेस्ट को प्रदान किया है

गुरुकुल के निदेशक जेपी जैन ने कहा कि सभी सफल विद्यार्थियों से अन्य प्रतियोगी विद्यार्थियों को प्रेरणा ग्रहण करनी चाहिए महिलाओं की सफलता और विशेष तौर पर गृहस्थी के कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सफलता प्राप्त करना निश्चित तौर पर काबिले तारीफ है। विवाहित महिलाओं के लिए निश्चित तौर पर यह उपलब्धि प्रेरणादायक है।

प्रबंध निदेशिका शिप्रा जैन ने कहा कि महिलाएं आज विकास के पथ पर अग्रसर हैं और यह सफलता निश्चित तौर पर महिलाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। विवाहित महिलाएं भी विवाह के पश्चात प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकती हैं यदि उनके अंदर जोश जज्बा जुनून कायम रहे।
संस्थान के मार्गदर्शक अमरदीप कुमार, संजय कुमार सिन्हा अनिल कुमार, डॉ दीपक बंधु ,डॉ बलदेव पांडे ,मुकेश कुमार, सुनील कुमार, मुकेश कुमार आदित्य कुमार ने हर्ष व्यक्त किया है तथा इनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है।



