Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

ओबीसी कॉलम जोड़ने और जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर गिरिडीह में रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन l

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी रैली-प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत सोमवार को गिरिडीह में जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार पटवा के नेतृत्व में रैली एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया।

ओबीसी कॉलम जोड़ने और जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर गिरिडीह में रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी रैली-प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत सोमवार को गिरिडीह में जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार पटवा के नेतृत्व में रैली एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

रैली के बाद प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन गिरिडीह के उपायुक्त को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से वर्ष 2027 की जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम जोड़ने तथा ओबीसी समेत सभी जातियों की जाति आधारित जनगणना कराने की मांग की गई।

वक्ताओं ने कहा कि जनगणना डिजिटल माध्यम से नहीं, बल्कि भौतिक रूप से कराई जानी चाहिए ताकि आंकड़ों की सटीकता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि देश में वर्ष 1931 तक जाति आधारित जनगणना होती रही, लेकिन स्वतंत्रता के बाद इसे बंद कर दिया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही सरकारों ने जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर ओबीसी समाज की अपेक्षाओं को पूरा नहीं किया है।

रैली को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि उनकी लड़ाई सभी वर्गों को उनकी आबादी के अनुपात में अधिकार और भागीदारी दिलाने की है। कार्यक्रम को बहुजन मुक्ति पार्टी, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, भारत मुक्ति मोर्चा एवं बहुजन क्रांति मोर्चा का समर्थन प्राप्त हुआ। रैली में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।

सभा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, प्रो. जागेश्वर यादव, एडवोकेट कामेश्वर प्रसाद यादव, मुखिया दामोदर कुमार साहू, रीतलाल प्रसाद वर्मा, जयनारायण दास, भीखी राम पासवान, अरविंद नागवंशी, सूरज यादव, संतोष प्रसाद यादव तथा शाहिद रजा ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रवीण कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

रैली एवं प्रदर्शन में बिनोद कुमार स्वर्णकार, गुलाम शाकिर, सुरेश दास, दामोदर राणा, निर्मल बौद्ध, किशोरी रविदास, महेंद्र रजक, शक्ति पासवान, अजय दास, विश्वनाथ साव, मुमताज अंसारी, बजरंगी दास, मो. असलम, मुख्तार अंसारी, प्रकाश दास, राजेश कुमार रवि, सतीश कुमार, रुपलाल दास समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button