Breaking Newsखेलझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह में दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का डीसी व डॉ. अमरजीत सिंह सलूजा ने किया उद्घाटन, अलग – अलग जिलों के खिलाडी दिखाएंगे अपने प्रतिभा का जोहर

गिरिडीह शहर के बस स्टैंड रोड़ स्थित इंडोर स्टेडियम में जिला बैडमिंटन संघ की ओर से योनेक्स - सनराईज के बैनर तले झारखंड बैडमिंटन चैम्पियनशीप का उद्घाटन

गिरिडीह में दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का डीसी व डॉ. अमरजीत सिंह सलूजा ने किया उद्घाटन, अलग – अलग जिलों के खिलाडी दिखाएंगे अपने प्रतिभा का जोहर

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह शहर के बस स्टैंड रोड़ स्थित इंडोर स्टेडियम में जिला बैडमिंटन संघ की ओर से योनेक्स – सनराईज के बैनर तले झारखंड बैडमिंटन चैम्पियनशीप का उद्घाटन आज गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव, सलूजा स्टील के सीएमड़ी डॉ. अमरजीत सिंह सलूजा, जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला, डीएफओ मनीष तिवारी, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, इंडोर स्टेडियम के मुकेश कुमार समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया.

इस दौरान जंहा अतिथियों नें सबसे पहले खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया तो स्टेडियम में बैडमिंटन के खेल में भी शामिल हुए. बताया गया की इस प्रतियोगिता में झारखण्ड के अलग – अलग जिलों से 50 से अधिक खिलाडी भाग लेने के लिए आये हुए है.

टूर्नामेंट के उद्घाटन के बाद डीसी रामनिवास यादव ओर सलूजा स्टील के सीएमड़ी डॉ. अमरजीत सिंह सलूजा ने सभी खिलाडियों का हौसला बढ़ाया ओर कहा की गिरिडीह जैसे शहर में इस तरह के प्रतियोगिताओं के आयोजन से निश्चित रूप से यंहा के खिलाडियों का हौसला बढ़ेगा ओर खिलाडियों के प्रतिभा में भी निखार आएगी.

कहा की खिलाड़ियों को सरकार ओर जिला प्रशासन के द्वारा हर सहयोग मिल रहा है ताकि वे अपने खेल का प्रदर्शन कर न सिर्फ जिला बल्कि राज्य ओर पूरे देश का नाम रौशन करें. मौक़े डॉ. शैलेन्द्र चौधरी, मुकेश कुमार ,नागेंद्र सिंह, मुकेश जालान, सुनील मोदी समेत कई लोग उपस्थित थे.

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button