Breaking Newsअतिक्रमणझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: पुराना जेल परिसर के पीछे बनी 45 दुकानों पर चला बुलडोजर l

गिरिडीह, शहर के टावर चौक से कल्याणडीह फोरलेन मार्ग स्थित पुराना जेल परिसर के पीछे नगर निगम द्वारा निर्मित 45 दुकानों को शनिवार को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

गिरिडीह में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: पुराना जेल परिसर के पीछे बनी 45 दुकानों पर चला बुलडोजर l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : शहर के टावर चौक से कल्याणडीह फोरलेन मार्ग स्थित पुराना जेल परिसर के पीछे नगर निगम द्वारा निर्मित 45 दुकानों को शनिवार को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। नगर निगम की टीम जेसीबी मशीनों की सहायता से दुकानों को हटाने में जुटी हुई है। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दंडाधिकारी, नगर निगम के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात हैं।

जानकारी के अनुसार, इन दुकानों को लेकर पहले भी नगर निगम द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी, जिसका प्रभावित दुकानदारों ने जोरदार विरोध किया था। दुकानदारों ने कार्रवाई के खिलाफ धरना, अनशन और भूख हड़ताल जैसे आंदोलन भी किए थे। इस मुद्दे को लेकर लंबे समय तक विवाद और गतिरोध की स्थिति बनी रही थी।

शनिवार को नगर निगम ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए दुकानों को पूरी तरह हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। जेसीबी मशीनों से एक-एक कर सभी दुकानों को तोड़ा गया। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में रखा है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
ध्वस्तीकरण की इस कार्रवाई को लेकर प्रभावित दुकानदारों में नाराजगी देखी जा रही है।

वहीं प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई नियमों और निर्धारित प्रक्रिया के तहत की जा रही है। नगर निगम की इस कार्रवाई को लेकर शहर में चर्चा का माहौल बना हुआ है। मौके पर सहायक नगर आयुक्त अशोक हंसदा, दंडाधिकारी विनोद सिंह, अर्बन प्लानर मंजूर आलम सहित निगम कर्मी और पुलिस जवान मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button