गांडेय में कविता मेडिकल की तीसरी फ्रेंचाइजी का शुभारंभ, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया उद्घाटन l
गांडेय प्रखंड मुख्यालय के समीप रविवार को स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए क्षेत्र की प्रतिष्ठित दवा दुकान कविता मेडिकल की तीसरी फ्रेंचाइजी का भव्य उद्घाटन

गांडेय में कविता मेडिकल की तीसरी फ्रेंचाइजी का शुभारंभ, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया उद्घाटन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गांडेय (गिरिडीह), 5 जुलाई : गांडेय प्रखंड मुख्यालय के समीप रविवार को स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए क्षेत्र की प्रतिष्ठित दवा दुकान कविता मेडिकल की तीसरी फ्रेंचाइजी का भव्य उद्घाटन झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं और प्रामाणिक दवाइयों की उपलब्धता समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कविता मेडिकल की नई शाखा खुलने से गांडेय और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को आवश्यक दवाइयां स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे उन्हें बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

उद्घाटन समारोह में महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, राजकुमार पाठक तथा अमृतलाल पाठक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कविता मेडिकल के संचालक मुकेश आनंद एवं प्रोपराइटर मुकेश कुमार तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में मुकेश आनंद ने बताया कि नई शाखा का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सभी प्रकार की आवश्यक एवं दुर्लभ दवाइयां उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि अब लोगों को विशेष दवाइयों के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। वही महापौर और उप महापौर ने संचालक को बधाइयां दी।
कार्यक्रम में स्थानीय व्यवसायियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर नई फ्रेंचाइजी की सफलता की कामना की।

मौके पर उपस्थित प्रमुख लोगों में सौरभ तिवारी, भावेश पाठक, रुद्रा संकेत कुमार, गौतम पाठक, मिट्ठू पाठक, रोशन पाठक, अभिषेक पाठक, मुकेश मंडल, शुभम पांडेय, सुमित पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




