Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा ने वृक्षारोपण किया

गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा ने किरण पब्लिक स्कूल कोलडीहा में 50 छायादार पेड़ लगाए ।

गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा ने वृक्षारोपण किया
प्राकृतिक को संतुलित करने के लिए वृक्षारोपण बहुत जरूरी है—- धर्म प्रकाश

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जिला तैलिक साहू सभा ने किरण पब्लिक स्कूल कोलडीहा में 50 छायादार पेड़ लगाए । कार्यक्रम की जानकारी देते हुए तैलिक साहू सभा के अध्यक्ष बालगोबिन्द साहू ने कहा कि हमारी संस्था एक समाजसेवी संस्था है और हम लोग मानव सेवा और सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। प्रत्येक वर्ष हम लोग वृक्षारोपण करते हैं ताकि प्राकृतिक संतुलन बना रहे।

महासचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि प्राकृतिक असंतुलन विश्व की एक बड़ी समस्या बनकर उभर रही है। ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए वृक्षारोपण सबसे कारगर उपाय है। हम लोग सैकड़ो की संख्या में प्रत्येक वर्ष सार्वजनिक स्थानों में वृक्षारोपण करते हैं।

आज हमलोग किरण पब्लिक स्कूल में 50 पेड़ लगाकर अपने कार्यक्रम की शुरुआत किए हैं । आने वाले दिनों में हमारा हमारी संस्था विभिन्न सार्वजनिक स्थान और स्कूलों में वृक्षारोपण का कार्यक्रम करेगी।

नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश साहा ने कहा कि मानव जीवन को बचाने के लिए वृक्षारोपण बहुत ही जरूरी है। इसलिए मैं प्रत्येक व्यक्ति से आग्रह करता हूं कि अपने विशेष दिन में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाए।

कार्यक्रम में उपस्थित किरण पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अशोक कुमार सिंह ने कहा कि आज हमारे स्कूल मैदान में गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया, जो काफी सराहनीय है तथा मैं प्रत्येक संस्था से वृक्षारोपण करने का अपील करता हूं।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बाल गोविंद साहू महासचिव धर्म प्रकाश नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश साहा व्यावसायिक मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार साव कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप कुमार साव मनीष गुप्ताअभय साहा नीरज साहा जय किशन विक्की कुमार साव रिंकू कुमार साव सहित साहू समाज के कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button