गणेश पूजा एवं पैगंबर मोहम्मद स्ललालीही अलैहे बसल्लम के जयंती के मद्देनजर कोवाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
गणेश पूजा एवं पैगम्बर मोहम्मद स्ललालीही अलैहे बसल्लम के जयंती के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना परिसर में पोटका वीडियो अरुण कुमार मुंडा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

गणेश पूजा एवं पैगंबर मोहम्मद स्ललालीही अलैहे बसल्लम के जयंती के मद्देनजर कोवाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/पोटका
गणेश पूजा एवं पैगम्बर मोहम्मद स्ललालीही अलैहे बसल्लम के जयंती के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना परिसर में पोटका वीडियो अरुण कुमार मुंडा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। .बैठक में इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद, कोवाली थाना प्रभारी धनजंय कुमार पासवान, एसआई अजंता महतो के साथ शांति समिति के कई सदस्य उपस्थित हुए थे
बैठक में उपस्थित अधिकारियों द्वारा दोनों समुदाय के लोगो से पर्व के आयोजन के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी ली गई । बैठक में आगामी 5 सितंबर को पैगम्बर मोहम्मद स्ललालीही अलैहे बसल्लम के जयंती के उपलक्ष्य पर हल्दीपोखर आजाद बस्ती एवं गंगाडीह से निकलने वाले जुलूस का रूट तय करते हुए प्रशासन के द्वारा कमेटी को, जुलूस को शांतिपूर्ण माहौल में आयोजन करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।

थाना प्रभारी धनजंय कुमार पासवान ने कहा कि जुलूस पूर्व के निर्धारित मार्ग से ही निकलेगा,जुलूस में डीजे एवं साउंड बॉक्स पर पाबंदी रहेगा।,तय स्थानों पर माइक भी बंद कर जुलूस चलेगी। .उन्होंने कहा कि जुलूस में किसी प्रकार का भड़काऊ नारेबाजी और हुड़दंग ना हो जिसको लेकर कमिटी के लोग नजर रखेगी।.बीडीओ अरुण कुमार मुंडा ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ खुशी खुशी पर्व त्यौहार मनाए । माहौल को बिगाड़ने का प्रयास ना करे।
.उन्होंने कहा कि गड़बड़ी फैलाने का प्रयास करने वालो से प्रशासन कड़ाई से निपटेगी । शांति समिति की बैठक में जिला पार्षद सूरज मंडल, मुखिया देवी भूमिज,पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्ला, राजू कुंडू, संजय कुंडू, कृष्णा नंन्दी, मंजर हुसैन,अनवर अली, अफसर अली, अबुल हयात, मोहम्मद आफताब,अमन अंसारी,मोहम्मद तबरेज,नासिर,सद्दाम आदि उपस्थित रहे।



