Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

इन्वेस्टिगेशन विंग आउटरीच प्रोग्राम का हुआ आयोजन

इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के स्मार्ट सिटी भागलपुर के सभागार में आयकर विभाग द्वारा इन्वेस्टिगेशन विंग आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

इन्वेस्टिगेशन विंग आउटरीच प्रोग्राम का हुआ आयोजन

भागलपुर : इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के स्मार्ट सिटी भागलपुर के सभागार में आयकर विभाग द्वारा इन्वेस्टिगेशन विंग आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में हाई रिस्क रिफंड केसेज, बोगस क्लेम, अंडर सेक्शन 80ggc बोगस क्लेम और csr बोगस, एग्रीकल्चर इनकम, विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी शिरकत किए। आयकर विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा उन्हें तथा नगर आयुक्त को शॉल उड़ाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

उन्होंने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कहा कि भागलपुर में पहली बार आयकर विभाग द्वारा इस तरह का कार्यशाला आयोजित किया गया है। इस कार्यशाला से कई महत्वपूर्ण जानकारी हमारे चिकित्सक, वकील और टैक्स प्रेक्टिसनर के साथ-साथ हमारे सभी DDO को मिली है ।

उन्होंने कहा कि आयकर विभाग को एक मजबूत प्रणाली विकसित करने की जरूरत है। जिससे कोई भी करदाता आसानी से अपने टैक्स की गणना कर इनकम टैक्स रिटर्न दायर कर सके।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त एवं आयकर विभाग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button