Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

स्कूल रूआर-बैक टू स्कूल कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बनियाडीह मध्य विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: स्कूल रूआर-बैक टू स्कूल कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बनियाडीह मध्य विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करना था। बताया गया कि यह कार्यक्रम अगले 10 मई तक चलेगा। वैसे बच्चे जो अभी भी विद्यालय नहीं जाते हैं उसे प्रोत्साहित करने और शिक्षा के बारे में जानकारी देने को लेकर प्रभात फेरी के माध्यम से एक प्रयास किया गया। इस बाबत प्रभारी प्रधानाध्यापिका बिनीता कुमारी ने कहा कि झारखंड सरकार का लक्ष्य है कि छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाएं और शिक्षा से जुड़े इसी उद्देश्य को लेकर बच्चों में जागरूकता को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई ताकि छोटे बच्चे बड़े बच्चों को देखकर प्रभावित हो और स्कूल जाने के लिए उत्सुक हो। मौके परशिक्षक शिक्षिका पूनम कुमारी,

तनुजा सिन्हा, कुमारी मीनाक्षी, राजेश कुमार राम, संजीव कुमार, दीपक कुमार समेत सभी वर्ग के बच्चे शामिल थे।

Related Articles

Back to top button