Breaking Newsउद्घाटनटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशबिहारलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

केंद्रीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, पटना में रेल कर्मचारियों के बेहतर इलाज हेतु 07 करोड़ से अधिक के आधुनिक चिकित्सा उपकरण लगाए गए ।केंद्रीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, पटना में रेल कर्मचारियों के बेहतर इलाज हेतु 07 करोड़ से अधिक के आधुनिक चिकित्सा उपकरण लगाए गए ।

पूर्व मध्य रेल के केंद्रीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (CSSH), पटना में रेल कर्मचारियों के बेहतर इलाज हेतु महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह एवं पूमरे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह द्वारा इंडियन रेलवे फाईनेन्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरएफसी) द्वारा प्रदत्त रु. 7,28,20,943/- के चिकित्सा उपकरणों का का उद्घाटन किया गया ।

केंद्रीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, पटना में रेल कर्मचारियों के बेहतर इलाज हेतु 07 करोड़ से अधिक के आधुनिक चिकित्सा उपकरण लगाए गए ।

हाजीपुर – 10.08.2026 आज दिनांक 10.08.2026 को पूर्व मध्य रेल के केंद्रीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (CSSH), पटना में रेल कर्मचारियों के बेहतर इलाज हेतु महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह एवं पूमरे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह द्वारा इंडियन रेलवे फाईनेन्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरएफसी) द्वारा प्रदत्त रु. 7,28,20,943/- के चिकित्सा उपकरणों का का उद्घाटन किया गया ।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आईआरएफसी के अध्य‍क्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार दूबे, अपर महाप्रबंधक श्री अमरेन्द्र कुमार, प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ एन.के.सजीव, चिकित्सा निदेशक डॉ सुबोध कुमार मिश्र सहित अन्य उच्चाधिकारीगण उपस्थित थे ।

इंडियन रेलवे फाईनेन्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा प्रदत्त निधि से लैप्रोस्कोूपिक मशीन, ईकोकार्डियो स्कैनिंग मशीन, मल्टीरपैरा कर्डियक मॉनिटर, मोटराईज्डो बेड, सीटीजी मशीन, ओटी टेबल, ईसीजी मशीन जैसे आधुनिक चिकित्सा उपकरण खरीदे गये है। इस अस्पताल में खरीदे गये चिकित्सा उपकरण से ईलाज की गुणवत्तात में काफी सु‍धार होगा ।

इस अवसर पर महाप्रबंधक द्वारा अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक/आईआरएफसी धन्यवाद दिया इसके साथ ही पीसीएमएम, पीएफए व चिकित्सा निदेशक को सीमित समय में इन मशीनों के खरीद करने के लिए प्रशंसा की। पूमरे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुनिता सिंह ने कहा कि अस्पताल में विशेष अवसरों पर सभी मरीजों को चिकित्सा सहायता दी जा जाती रही है जो निरंतर जारी रहेगी। विशिष्ट अतिथि श्री मनोज कुमार दूबे ने कहा आईआरएफसी के भारत में 52वें स्थान की लाभकारी संगठन है जिसका कुछ अंश कल्यााणकारी कार्य में दिया जाता है। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ संध्या किरण, एसीएचडी/सामान्य् एवं डॉ ए. के. ओझा, एसीएचडी/एडमिन द्वारा घन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Related Articles

Back to top button