कालीबाड़ी चौक में एक साथ तीन कपड़ा दुकानों में भीषण चोरी, लाखों की नकदी ले उड़े चोर
गिरिडीह शहर के हृदयस्थली कालीबाड़ी चौक में बीती रात चोरों ने एक साथ तीन कपड़ा दुकानों में भीषण चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस–प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कालीबाड़ी चौक में एक साथ तीन कपड़ा दुकानों में भीषण चोरी, लाखों की नकदी ले उड़े चोर
गिरिडीह: मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह शहर के हृदयस्थली कालीबाड़ी चौक में बीती रात चोरों ने एक साथ तीन कपड़ा दुकानों में भीषण चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस–प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने गोविंद टेक्सटाइल, केके फैशन और आरसी ट्रेंड्स फैमिली स्टोर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात चोरों ने दुकानों के शटर और ताले तोड़कर भीतर प्रवेश किया। इसके बाद काउंटर व दराजों को खंगालते हुए नकदी चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि चोरों ने कालीबाड़ी चौक के आसपास स्थित अन्य दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया, हालांकि कुछ जगहों पर वे असफल रहे।

सुबह जब दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलीं तो चोरी की जानकारी मिली। एक साथ तीन दुकानों में चोरी की खबर से पूरे बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। व्यापारियों में भय का माहौल है और उन्होंने रात्रि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इधर, इस घटना से शहर के व्यवसायियों में आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों ने प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की



