चलकुशा प्रखंड में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन।
हजारीबाग /चलकुशा प्रखंड कार्यालय के सभागार में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत प्रखंड स्तरीय आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया

चलकुशा प्रखंड में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन।
गाँव के किसान बदल रहे तकदीर: भाजपा महामंत्री मुन्ना यादव
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड कार्यालय के सभागार में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत प्रखंड स्तरीय आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ अमृता सिंह व संचालन भाजपा महामंत्री मुन्ना यादव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ अमृता सिंह सांसद प्रतिनिधि अजय सिंह विधायक प्रतिनिधि लखन साव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

जेएसएलपीएस की दीदियों ने अतिथियों को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। आम उत्सव सह बागवानी मेला में विभिन्न पंचायतों से आम बागवानी के लाभुकों ने भाग लिया. सभी लाभार्थी अपने-अपने उन्नत आम के विभिन्न प्रकार की किस्में आम्रपाली, मालदा, चौसा,मल्लिका, लंगड़ा आम, नीम सागर, दशहरी आदि के साथ उपस्थित हुए.

सभी लाभुकों ने आम बागवानी से जुड़ने के बाद अपने अनुभव साझा किये. बीडीओ ने सभी को प्रोत्साहित करते हुए अधिक से अधिक आम बागवानी से आच्छादित करने के लिए अन्य को भी प्रेरित करने का आग्रह किया।

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह, खाद आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक पांडेय कृषि पदाधिकारी गणेश बीपीओ मुकेश कुमार,प्रजापति बीटीएम संजय यादव जेएसएलपीएस बीपीएम मुरलीधर महतो,पंचायत सचिव सरफराज आलम, बेलाल अशरफ,अरुण दास जेई अजय कुमार,सुनील मेहता, रविंद्र सैनी बागवानी के लाभुक विद्यासागर यादव, कार्तिक दास, खूबलाल साव रुपेश यादव एवं कार्यालय कर्मी समेत उपस्थित थे।






