चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का विनष्टीकरण, लगभग 25 एकड़ में लगी फसल नष्ट
प्राप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम ढोडिया में वन विभाग एवं चौपरण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया।

चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का विनष्टीकरण, लगभग 25 एकड़ में लगी फसल नष्ट
हजारीबाग: ब्यूरो रिपोर्ट
बरही/हजारीबाग : प्राप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम ढोडिया में वन विभाग एवं चौपरण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग अंजन के बिभिन इलाका में करीब 25 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को चिन्हित करते हुए मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।

बरामदगी :घटनास्थल से निम्नलिखित वस्तुएँ बरामद कर मौके पर ही नष्ट की गईं
1. 6 डिलीवरी पाइप
अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों के नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान के उपरान्त उनके विरुद्ध कांड दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर अग्रतर कार्रवाई जारी है।

संयुक्त अभियान में शामिल अधिकारी/कर्मी :
1. श्री अजित कुमार बिमल sdpo बरही
2. श्री चंद्रशेखर पु0नि0 बरही अंचल
3. सरोज सिंह चौधरी थाना प्रभारी चौपरण
7. Si सुबिन्दर राम
8. Asi बदल महतो
10. Asi कमरुद्दीन
11. एवं सशत्र बल
12. बनपाल कुलदीप कुमार एवं सरवन कुमार

उल्लेखनीय है कि ड्रोन के माध्यम से दुर्गम इलाका को चिन्हित कर विनिष्ट किया जा रहा है । अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




