Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

कांग्रेस छात्र संगठन प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को हजारीबाग पहुंचकर गिरिडीह जिले समेत अन्य जिलों के छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए CUET परीक्षा को को लेकर विश्वविधालय कुलपति से मुलाकात किया

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, कांग्रेस छात्र संगठन प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को हजारीबाग पहुंचकर गिरिडीह जिले समेत अन्य जिलों के छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए CUET परीक्षा को को लेकर विश्वविधालय कुलपति से मुलाकात किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों की समस्या से कुलपति को अवगत कराया। कहा की सीयूईटी परीक्षा फॉर्म झारखंड के बहुत सारे गरीब छात्र- छात्राएं नहीं भर पाए है और बहुत सारी तकलीफे है। इस दौरान कुलपति को बताया गया कि बहुत सारे विद्यार्थियों का सेंटर दूसरे राज्यों में दे दिया गया है इसके कारण ग्रामीण क्षेत्र के गरीब बच्चे चाहते हुए भी परीक्षा देने के लिए दूर नहीं जा सकते वहीं कई विद्यार्थियों ने जिस जिले से CUET परीक्षा के लिए भरी थी वहां से अलग जिला दे दिया गया जिसके कारण सभी विद्यार्थी चिंतित और परेशान है। पूरे मामले को सुनने के बाद कुलपति डॉक्टर प्रोफेशन मुकुल नारायण देव ने बताया कि CUET परीक्षा का परिणाम आज आने के बाद सभी विद्यार्थियों के लिए चांसलर पोर्टल खोल दिया जाएगा और इसी पोर्टल के आधार पर विद्यार्थियों का नामांकन लिया जाएगा। इस बाबत जिलाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया की सीयूईटी झारखंड के तीन लाख गरीब छात्रों पे आर्थिक प्रहार है। कहा की जहां 1400 रुपए तक में नामांकन हो जाता है वही सिर्फ सीयूईटी परीक्षा में शामिल होने की शुल्क 1500 रुपया चुकाना पड़ रहा है।

वहीं कार्यकारी अध्यक्ष विनीत भास्कर ने कहा की सीयूईटी इंट्रेंस के बाद फिर से चांसेलोर पोर्टल के मध्यम से नामांकन होना है और सीयूईटी स्कोर कार्ड से मेरिट बनेगी। उन्होंने कहा कि कुलपति ने आश्वासन दिया है कि नामांकन चांसेलोर पोर्टल के ही माध्यम से होगी। मौके पर प्रदेश मीडिया विभाग के कमल्दीप, तोषित प्रसाद, मिहिर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button