Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरबिजनेसलाइव न्यूज़

महाबर बाबा धुरिया पूजा स्थल को अवैध रूप से कब्जा करने को लेकर ग्रामीणों ने सीओ को दिया आवेदन 

महाबर बाबा धुरिया पूजा स्थल को अवैध रूप से कब्जा करने को लेकर ग्रामीणों ने सीओ को दिया आवेदन 

महाबर बाबा धुरिया पूजा स्थल को अवैध रूप से कब्जा करने को लेकर ग्रामीणों ने सीओ को दिया आवेदन 

संवाददाता: ईश्वर यादव 

हजारीबाग/बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के मौजा सकरेज थाना नंबर 82 खाता संख्या 01 प्लाट संख्या 120 गैरमजरुवा भुमि सह महाबर बाबा धुरिया पूजा स्थल भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने को लेकर ग्रामीणों ने सीओ बरकट्ठा को आवेदन देकर अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक खेतों में खरीफ फसल बोने से पहले लोग उक्त स्थल पर पूजा पाठ करते हैं। साथ ही उक्त स्थल पर केंद्रीय विद्यालय स्वीकृति के बाद भूमि चिन्हित किया गया है। लेकिन गांव के ही प्रेम गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता और पंकज कुमार गुप्ता गुंजरा निवासी ने अवैध रूप से कब्जा कर घर बनाने का कार्य कर रहा है। ग्रामीणों के द्वारा मना करने पर उक्त लोगों ने फर्जी कागजात दिखाते हुए उक्त स्थल पर अवैध रूप से भवन और शौचालय निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

ग्रामीणों ने सीओ से उचित जांच करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। वहीं प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि ये सभी आरोप बेबुनियाद है। हमलोगों से दो लाख रुपए रंगदारी मांगी गई थी जिसको लेकर थाना में आवेदन दिया गया है इसीलिए बचने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों में कौलेश्वर यादव, जानकी दास, दिनेश यादव, शंकर दास, संतोष कुमार, ललन यादव, सीता राम यादव, महेंद्र यादव, राजकुमार दास समेत आदि लोग शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button