“ऑपरेशन सफाया” के तहत पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कार्बाइन तथा सात गोली के साथ तीन अपराधकर्मी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार ऑपरेशन सफाया के तहत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज (पांकी) श्री प्रशांत कुमार-02 के नेतृत्व में पांकी थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया।

“ऑपरेशन सफाया” के तहत पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कार्बाइन तथा सात गोली के साथ तीन अपराधकर्मी गिरफ्तार
पलामू : पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार ऑपरेशन सफाया के तहत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज (पांकी) श्री प्रशांत कुमार-02 के नेतृत्व में पांकी थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 22.08.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अपराधकर्मी हथियार के बल पर एक व्यापारी से लूटपाट करने की फिराक में हैं। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई हेतु छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के दौरान पांकी थाना क्षेत्र के बराज से उत्तर, ग्राम बनखेता जाने वाली ग्रामीण सड़क के किनारे टोला कोलवा में पुलिस टीम ने तीन संदिग्ध अपराधकर्मियों को पकड़ लिया गया।
तलाशी के क्रम में उनके पास से अवैध हथियार मिलें। जिसके पश्चात तीनों अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी की गई।
बरामदगी
* अवैध देशी कारबाइन–01
* लोहे का एक मैगजीन
* 07 जिंदा गोली एवं 01 खोखा
* 02 मोटरसाइकिल
* 03 मोबाइल फोन
गिरफ्तार अभियुक्त
1. सुभन गंझू, उम्र करीब 38 वर्ष, पिता बासुदेव गंझू।
2. सकिंद्र गंझू, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता बिशु गंझू।
3. सुमन यादव, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता सुधीर यादव, सभी ग्राम सिकनी, थाना लावालौंग, जिला चतरा।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पांकी थाना कांड संख्या 138/2026, दिनांक 22.08.2026, धारा 310(4)/310(5) बीएनएस एवं 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
पूर्व आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध चतरा एवं हजारीबाग जिले के विभिन्न थानों में लूट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।
छापामारी दल
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज (पांकी) श्री प्रशांत कुमार-02 के नेतृत्व में पु०अ०नि० रविन्द्र राहुल साय, पु०अ०नि० रंजीत कुमार, स०अ०नि० अमित कुमार उपाध्याय एवं पांकी थाना सशस्त्र बल, पलामू शामिल रहे।



