Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन एवं रोटरी क्लब गिरिडीह के संयुक्त प्रयास से बीएसएम स्कूल में 400 बच्चों की नेत्र जांच का लक्ष्य, दो दिवसीय मेगा आई चेकअप कैंप शुरू

इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन एवं रोटरी क्लब गिरिडीह के संयुक्त प्रयास से बीएसएम स्कूल, गिरिडीह में दो दिवसीय मेगा आई चेकअप कैंप का शुभारंभ किया गया।

इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन एवं रोटरी क्लब गिरिडीह के संयुक्त प्रयास से बीएसएम स्कूल में 400 बच्चों की नेत्र जांच का लक्ष्य, दो दिवसीय मेगा आई चेकअप कैंप शुरू

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन एवं रोटरी क्लब गिरिडीह के संयुक्त प्रयास से बीएसएम स्कूल, गिरिडीह में दो दिवसीय मेगा आई चेकअप कैंप का शुभारंभ किया गया। इस शिविर में लगभग 400 विद्यार्थियों की नेत्र जांच का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या संगीता सिंह द्वारा इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की अध्यक्ष राखी जुनझुनवाला एवं पीडीसी पूनम सहाय, तथा रोटरी क्लब गिरिडीह के अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता एवं सचिव मनीष कुमार बर्णवाल का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या ने विद्यालय में इस जनहितकारी आयोजन के लिए दोनों संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर से बच्चों की आंखों की समस्याओं की समय पर पहचान हो सकेगी और उन्हें उचित परामर्श व उपचार मिल सकेगा।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष राखी जुनझुनवाला ने कहा कि आज के समय में बच्चों का स्क्रीन टाइम लगातार बढ़ रहा है। मोबाइल, ऑनलाइन पढ़ाई और गेम्स के कारण कम उम्र में ही आंखों से जुड़ी अनेक समस्याएं सामने आ रही हैं। इन्हीं समस्याओं की समय पर पहचान और बचाव के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन आगे भी विभिन्न विद्यालयों में इस प्रकार के आई चेकअप कैंप आयोजित करता रहेगा।

पीडीसी पूनम सहाय ने विद्यार्थियों को आंखों की देखभाल, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, स्क्रीन टाइम कम रखने तथा आंखों को सुरक्षित रखने के सरल उपायों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में आईपीपी कविता राजगढ़िया, वाइस प्रेसिडेंट स्मृति आनंद, सचिव संगीता सिन्हा, सदस्य अंजू सिन्हा, पूजा जमुआर एवं ससी जैन उपस्थित थीं।

यह दो दिवसीय शिविर रोटरी की अत्याधुनिक आई चेकअप वैन के माध्यम से संचालित किया जा रहा है, जिसमें लगभग 400 विद्यार्थियों की निःशुल्क नेत्र जांच की जाएगी।

Related Articles

Back to top button