Breaking Newsझारखण्डताजा खबर
महिलाओं के सम्मान की हुई चर्चा
विधायकों के क्षेत्रों में पेंशन की जरूरत नहीं

संयुक्ता न्यूज डेस्क
रांची – महिला बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा मंत्री जोबा मांझी ने विभाग के अनुदान मांग पर चर्चा के दौरान सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि नीरा यादव ने महिलाओं के सम्मान की बात की है. महिलाओं से संबंधित बाते बजट में लायी गयी. मगर एक महिला विधायक ने ही कटौती प्रस्ताव लाया.
इसके लिए उन्हें धन्यवाद देती हूं. पहले विधायक लोग कई मांगे रखती हैं मगर फिर यही लोग कटौती प्रस्ताव लाते हैं. वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन सर्वजन पेंशन योजना लाएं. ये लोग महिला सुरक्षा की बातें करती हैं. क्या हमारे विधायकों के क्षेत्रों में पेंशन की जरूरत नहीं है.




