Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पोटका में आबुआ आवास योजना के तहत 40 परिवारों के नए घर का सपना हुआ साकार,

पोटका के हल्दीपोखर पश्चिम पंचायत भवन परिसर मे आबुआ आवास योजना के गृह प्रवेश समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ

पोटका में आबुआ आवास योजना के तहत 40 परिवारों के नए घर का सपना हुआ साकार,

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

पोटका के हल्दीपोखर पश्चिम पंचायत भवन परिसर मे आबुआ आवास योजना के गृह प्रवेश समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ईस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार उपस्थित होते ही उनको फुलो की माला पहनाकर स्वागत जोरदार किया गया। इस दौरान जिला के उप विकास आयुक्त नागेन्द्रर कुमार पासवान उपस्थित हुए थे। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक संजीव सरदार के हाथों एवं साथ में उपस्थित जिला उप विकास आयुक्त एवं अन्य की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया। जीसके पश्चात कार्यक्रम में लाभुको के बीच उनके खुशियों का अबूया आवास का चाबी सौफा गया साथ ही लाभुकों को एक प्रेशर कुकर देकर शुभकामनाएं दिया गया।

जीसके पश्चात लाभुकों के साथ उनके नए घर तक जाकर गृह प्रवेश भी करवाया गया।विधायक संजीव सरदार ने इस अवसर पर आबुआ आवास योजना के लाभार्थियों और उपस्थित लोगो से कहा,
“आबुआ आवास योजना केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि यह आत्मसम्मान और सुरक्षित जीवन की नींव है। यह योजना समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ती है।”उन्होंने यह भी दोहराया कि झारखंड सरकार की प्राथमिकता ग्रामीणों की गरिमा और स्थायित्वपूर्ण जीवन की व्यवस्था सुनिश्चित करना है।कार्यक्रम में कुल 40 लाभुकों को मौके पर विधिवत गृह प्रवेश कराया गया।

इससे उनके जीवन में खुशहाली और स्थायित्व की नई शुरुआत हुई। उन्होंने कहा जनकल्याणकारी पहल झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गई “आबुआ आवास योजना” के तहत संचालित की जा रही है। जो कि राज्य के वंचित और जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक आवास प्रदान करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। यह योजना राज्य सरकार की गरीब-केंद्रित सोच और जनसरोकार की गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

कार्यक्रम में मौके पर पोटका अंचल अधिकारी निकिता बाला, बीपीआरओ डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, झामुमो के आंदोलनकारी बबलू चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष, सुधीर सोरेन, हितेश भगत, विद्यासागर दास, हल्दी पोखर पश्चिम पंचायत मुखिया फरजाना सुल्तान, कार्तिक मुर्मू, पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्ला, काड़ु रहमान, देव पालित, जिकरुल होंदा, आदि के साथ ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button