Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चलकुशा प्रखंड में रजत जयंती पर राष्ट्रपति से पुरस्कृत दिवाकर आनंद को किया गया सम्मानित।

हजारीबाग/चलकुशा प्रखंड में झारखंड की रजत जयंती पर चलकुशा प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

चलकुशा प्रखंड में रजत जयंती पर राष्ट्रपति से पुरस्कृत दिवाकर आनंद को किया गया सम्मानित।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग/चलकुशा प्रखंड में झारखंड की रजत जयंती पर चलकुशा प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीडियो अमृता सिंह एवं सीओ नवीन भूषण कुल्लू उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति से पुरस्कृत दिवाकर आनंद, प्रखंड प्रमुख नीतू कुमारी बीस सूत्री अध्यक्ष सलीम अंसारी, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह बीपीओ एकराम हुसैन को अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।

एवं अधिकतम मानव दिवस सृजन करने वाले पंचायत के मुखिया पंचायत सचिव रोजगार सेवक को सम्मानित किया गया। साथ ही साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले बिरसा हरित ग्राम योजना से संबंधित बिरसा सिंचाई कूप तथा मनरेगा मेट को सम्मानित किया गया। झारखंड रजत जयंती के अवसर पर मंगलवार को चलकुशा प्रखंड के सभी पंचायतों में प्रभात फेरी निकाली गई।

चलकुशा प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह और अन्य कर्मियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मनरेगा का विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया और कई योजनाओं को शामिल किया गया।

Related Articles

Back to top button