Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

आरोग्यम अस्पताल का 10वीं वर्षगांठ समारोह एवं डॉक्टर डे धूमधाम से संपन्न l

हजारीबाग शहर के प्रतिष्ठित आरोग्यम अस्पताल में स्थापना दिवस (फाउंडेशन डे), डॉक्टर डे एवं 10वीं वर्षगांठ समारोह का आयोजन भव्य एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।

आरोग्यम अस्पताल का 10वीं वर्षगांठ समारोह एवं डॉक्टर डे धूमधाम से संपन्न

जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत, सेवा ही आरोग्यम अस्पताल का धर्म : हर्ष अजमेरा

हर मरीज हमारे लिए परिवार का सदस्य, सेवा और संवेदनशीलता ही आरोग्यम अस्पताल की असली पहचान : जया सिंह

हजारीबाग : शहर के प्रतिष्ठित आरोग्यम अस्पताल में स्थापना दिवस (फाउंडेशन डे), डॉक्टर डे एवं 10वीं वर्षगांठ समारोह का आयोजन भव्य एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। वर्ष 2016 में स्थापित आरोग्यम अस्पताल ने सेवा के 10 सफल वर्ष पूर्ण कर अपने 11वें वर्ष में प्रवेश किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर अस्पताल परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

चिकित्सकों, कर्मचारियों, अतिथियों एवं अस्पताल परिवार की गरिमामयी उपस्थिति में केक काटकर स्थापना दिवस एवं डॉक्टर डे का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा, प्रशासक जया सिंह, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रजत चक्रवर्ती, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. बी.एन. प्रसाद तथा न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. राहुल कुमार एवं नर्सिंग कॉलेज की निर्देशिका प्रीति जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

समारोह के दौरान अस्पताल से जुड़े सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, तकनीकी एवं गैर-तकनीकी कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण एवं सेवा भावना के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉक्टर डे के अवसर पर सभी चिकित्सकों के चिकित्सा क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए उनका विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल की दस वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

बताया गया कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के उद्देश्य से 30 मई 2025 को अस्पताल की दूसरी शाखा का शुभारंभ किया गया, जिससे अधिक से अधिक लोगों को आधुनिक एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।समारोह का आकर्षण रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रही जहां संगीत, नृत्य एवं मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। वहीं एक विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से चिकित्सकों के समर्पण, सेवा भावना और मानवता के प्रति उनके योगदान को प्रभावशाली ढंग से मंचित किया गया,

जिसकी सभी ने मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर कई मरीजों एवं उनके परिजनों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि आरोग्यम अस्पताल ने उन्हें केवल बेहतर उपचार ही नहीं, बल्कि नया जीवन और नया विश्वास भी दिया है। उनके अनुभवों ने समारोह को और अधिक भावनात्मक बना दिया।अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि आरोग्यम अस्पताल की यह उपलब्धि पूरे अस्पताल परिवार, चिकित्सकों, कर्मचारियों और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आरोग्यम अस्पताल सेवा को अपना धर्म मानते हुए सदैव जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है और आगे भी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ लोगों की सेवा करता रहेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। अस्पताल की प्रशासक जया सिंह ने कहा कि आरोग्यम अस्पताल के लिए हर मरीज केवल एक रोगी नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य है। पिछले 10 वर्षों में सेवा, संवेदनशीलता और विश्वास हमारी सबसे बड़ी पहचान रही है। 11वें वर्ष में प्रवेश के साथ हमारा संकल्प है कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ मानवीय व्यवहार और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।

समारोह के दौरान लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. बी.एन. प्रसाद ने अस्पताल ने मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रजत चक्रवर्ती को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया। 10वीं वर्षगांठ समारोह में अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन में सेवा, सम्मान और आत्मीयता का अद्भुत संगम देखने को मिला। अंत में सभी ने सामूहिक छायाचित्र के साथ समारोह का समापन किया तथा यह संकल्प लिया कि आरोग्यम अस्पताल अपने 11वें वर्ष में भी आधुनिक चिकित्सा, मानवीय संवेदनाओं और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से समाज की सेवा के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button