Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पलामू – लेस्लीगंज पुलिस ने चोरी की बाइक व लोडेड देशी कट्टा के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

संध्या पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम साहद स्थित एक नवनिर्मित मकान में कुछ युवक नशापान कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए पुलिस गश्ती दल ने छापेमारी की।

पलामू – लेस्लीगंज पुलिस ने चोरी की बाइक व लोडेड देशी कट्टा के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पलामू  : 05 अगस्त 2026 की संध्या पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम साहद स्थित एक नवनिर्मित मकान में कुछ युवक नशापान कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए पुलिस गश्ती दल ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही दो युवक मौके से फरार हो गए, जबकि राहुल कुमार भुईयाँ (पिता- रमेश कुमार राम) एवं प्रिंस कुमार (पिता- नरेन्द्र राम), दोनों निवासी ग्राम साहद, थाना लेस्लीगंज, जिला पलामू को पकड़ लिया गया।

मौके से बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि उक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल को कुलदीप भुईयाँ (पिता- जंगी भुईयाँ) एवं जितेन्द्र भुईयाँ, दोनों निवासी अखौरी पतरा, थाना लेस्लीगंज, जिला पलामू द्वारा डालटनगंज से चोरी किया गया था, जिसे बिक्री के उद्देश्य से छिपाकर रखा गया था।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच करने पर हथियार के साथ उनकी तस्वीरें मिलीं। इसके आधार पर आरोपियों के घर पर छापेमारी की गई, जहां उनकी निशानदेही पर एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

1. राहुल कुमार भुईयाँ, पिता- रमेश कुमार राम, निवासी साहद, थाना लेस्लीगंज, जिला पलामू।
2. प्रिंस कुमार, पिता- नरेन्द्र राम, निवासी साहद, थाना लेस्लीगंज, जिला पलामू।

बरामदगी:

– एक चोरी की पैशन प्रो मोटरसाइकिल
– एक लोडेड देशी कट्टा
– दो मोबाइल फोन

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी:

– अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी)
– थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय, लेस्लीगंज थाना
– सहायक अवर निरीक्षक हरेन्द्र पासवान
– लेस्लीगंज रिजर्व गार्ड एवं चालक

Related Articles

Back to top button