आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मंगलवार को कोवाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित।
आगामी दुर्गा महोत्सव को देखते हुए कोवाली थाना परिसर में अंचलाधिकारी निकीता बाला की अध्यक्षता मंगलवार को शांति समिति की एक बैठक आयोजन किया गया।

आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मंगलवार को कोवाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका
आगामी दुर्गा महोत्सव को देखते हुए कोवाली थाना परिसर में अंचलाधिकारी निकीता बाला की अध्यक्षता मंगलवार को शांति समिति की एक बैठक आयोजन किया गया। बैठक में कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर, देवली ,रसुनचोपा, कोवाली एवं खैरपाल, से 7 दुर्गापूजा कमेटी के पदाधिकारियों से उनकी समस्या और सुझाव मांगा गया।

बैठक में कमेटियों द्वारा दो कमेटी के लाइसेंस धारक बदलने, दुर्गा मां की विसर्जन मार्ग के गड्ढों को समतल कराने, रसूनचोपा एवं खैरपाल उत्कल क्लब का प्रतिमा विसर्जन एक दिन बढ़ाकर 22 अक्टूबर को करने, पूजा पंडालों में पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने, हल्दीपोखर सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा सप्तमी, अष्टमी और नवमी पूजा में शाम को बड़े वाहनों पर नो इंट्री लगाने सहित अन्य मांगों को रखा गया।

बैठक में पोटका अंचल अधिकारी निकीता बाला एवं इंस्पेक्टर पी सी सिन्हा के द्वारा उपस्थित सभी पूजा कमेटी को सीसीटीवी कैमरा लगाने, पंडालों में अपना अपना वोलेंटियर को तैनात रखने तथा शांतिपूर्ण ओर हर्सषोल्लास के साथ दुर्गापूजा मनाने को लेकर अपील किया गया।
शांति समिति की बैठक में इंस्पेक्टर पी सी सिन्हा, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, ,सब इंस्पेक्टर सिदो मुर्मू, एवं सहदेव सिंह,मुखिया संगीता सरदार, देवी कुमारी भूमिज , कार्तिक मुर्मू, पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्ला, सुशील सरदार,उप मुखिया ओम प्रकाश गुप्ता, जाहिद परवेज, सुरोजित कुंडू, पिंटू गुप्ता, शैलेन गुहा,कृष्णा प्रसाद गुप्ता, आफताब आलम,अजय सिंह, विशाल गुप्ता, दिलीप अग्रवाल, रामेश्वर पात्र,मृणाल पाल, संजय कुंडू, कृष्णा नंदी, शांतनु शर्मा ,देबू शर्मा, सूर्यकांत दास,निलेश खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे।




