Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

आरके महिला कॉलेज परिसर में प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालोबनीस और उनकी धर्मपत्नी रानी महालोबनीस की स्मृति में स्थापित प्रतिमाओं का किया गया अनावरण

गिरिडीह शहर के बरगंडा स्थित आर.के. महिला कॉलेज परिसर में आज सोमवार को एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला।

आरके महिला कॉलेज परिसर में प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालोबनीस और उनकी धर्मपत्नी रानी महालोबनीस की स्मृति में स्थापित प्रतिमाओं का किया गया अनावरण

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह शहर के बरगंडा स्थित आर.के. महिला कॉलेज परिसर में आज सोमवार को एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला। यहां प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महलानोबिस और उनकी धर्मपत्नी रानी महलानोबिस की स्मृति में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। अनावरण समारोह में झारखंड सरकार के मंत्री सुदीव्य सोनू और गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस दौरान मुख्य कॉलेज की प्राचार्या डा. मधु श्री सन्याल ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। जिसके बाद अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गयी। कार्यक्रम में कॉलेज की बड़ी संख्या में छात्राएं, शिक्षकगण व स्थानीय लोग भी सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने रानी महलानोबिस के महान योगदान को भावपूर्ण शब्दों में याद किया। वर्ष 1979 में उन्होंने बच्चियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ अपने घर के परिसर की जमीन आर.के. महिला कॉलेज को दान कर दी थी। उनके त्याग और दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि आज यह संस्था गिरिडीह और आसपास की हजारों छात्राओं को उच्च शिक्षा की सुविधा प्रदान कर रही है।

मंत्री सुदीव्य सोनू ने अपने संबोधन में कहा कि रानी महलानोबिस जैसी महिलाएं समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा को प्राथमिकता दी और समाज को एक ऐसी धरोहर दी है, जिसके लिए गिरिडीह की भावी पीढ़ियां हमेशा उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करेंगी। वहीं उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि शिक्षा का दीप जलाकर रानी महलानोबिस ने क्षेत्र की बेटियों के जीवन को प्रकाशमय किया।

इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि यदि रानी महलानोबिस का योगदान न होता तो शायद उन्हें इस स्तर की शिक्षा प्राप्त करने का अवसर नहीं मिलता। छात्राओं ने प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर महलानोबिस दंपत्ति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button