Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

झामुमो छात्र मोर्चा ने नामांकन सहायता के लिए लगाया हेल्पडेस्क

झामुमो छात्र मोर्चा पलामू के जिला अध्यक्ष सुमित पाठक के नेतृत्व में जनता शिवरात्रि महाविद्यालय और गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय में हेल्पडेस्क लगाया गया।

झामुमो छात्र मोर्चा ने नामांकन सहायता के लिए लगाया हेल्पडेस्क

पलामू,: झामुमो छात्र मोर्चा पलामू के जिला अध्यक्ष सुमित पाठक के नेतृत्व में जनता शिवरात्रि महाविद्यालय और गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय में हेल्पडेस्क लगाया गया। इस दौरान नामांकन कराने आए छात्रों की नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी तमाम समस्याओं को सुना गया और उनका समाधान किया गया।

महाविद्यालयों में नए विद्यार्थियों के लिए न तो कोई पूछताछ केंद्र है और न ही कोई आधिकारिक सहायता केंद्र, जिसके कारण छात्रों को विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इस स्थिति को देखते हुए झामुमो छात्र मोर्चा ने घोषणा की है कि गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय में नामांकन अवधि के दौरान प्रतिदिन हेल्पडेस्क लगाया जाएगा, जहां मोर्चा के पदाधिकारी, सदस्य और कार्यकर्ता लगातार छात्रों की सहायता करेंगे।

इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष कौशल किशोर, जिला सचिव सैय्यद फैजल, जिला उपाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी कौशिक राज, उत्तम कुमार सहित दर्जनों छात्र मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button