Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

36वीं बार रक्तदान कर सेवा, समर्पण और मानवता की एक मिसाल पेश किया।

पोटका प्रखंड अंतर्गत पोटका ग्राम निवासी युवा समाजसेवी शंकर मुंडा ने हेसंलबिल पंचायत के जाहातु गांव में आयोजित एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अपना 36वां रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर से दोहराया।

36वीं बार रक्तदान कर सेवा, समर्पण और मानवता की एक मिसाल पेश किया।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

पोटका प्रखंड अंतर्गत पोटका ग्राम निवासी युवा समाजसेवी शंकर मुंडा ने हेसंलबिल पंचायत के जाहातु गांव में आयोजित एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अपना 36वां रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर से दोहराया।

पोटका के हेसल बिल पंचायत अतंर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाहातू में मरांग बुरू सोसाइटी, जहातु तथा प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में उनका यह योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश है। उनका 36 बार रक्तदान का यह सफर मानवता के प्रति समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी की एक मजबूत पहचान है।

उनका कहना है कि रक्तदान महादान है, रक्तदान केवल एक दान नहीं बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने की संकल्प है। उन्होंने कहा आपका रक्त किसी की जीवन की, नई उम्मीदे बन सकती है। उन्होंने रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक होने और इस पुनीत कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए अपील की है।

Related Articles

Back to top button