बज्रपात पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस नेता धनंजय सिंह।
देवरी प्रखंड के विभिन्न गांवों में हाल ही में हुए बज्रपात की घटनाओं में मृतक एवं घायल परिवारों से मिलने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा।

बज्रपात पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस नेता धनंजय सिंह।
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : देवरी प्रखंड के विभिन्न गांवों में हाल ही में हुए बज्रपात की घटनाओं में मृतक एवं घायल परिवारों से मिलने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश सचिव धनंजय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, जिला उपाध्यक्ष श्री बिमल सिंह, जिला महासचिव अनिल चौधरी, जिला सचिव किशोर राय, मंडल अध्यक्ष बच्चू राय, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गोपाल राय एवं धोकला दास सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेताओं ने देवपहाड़ी, बिलोटांड, तिलयडीह और चनचाचो गांवों का दौरा कर बज्रपात से मृतकों के परिजनों एवं घायल बच्चे के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं को पूरी तरह टाला नहीं जा सकता, लेकिन ऐसे कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहना समाज और जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रभावित परिवारों को सरकारी योजनाओं के तहत हर संभव सहायता दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।

धनंजय सिंह ने प्रशासन से दूरभाष पर कहा कि पीड़ित परिवारों को शीघ्र राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे इस संकट की घड़ी से उबर सकें।




