आगामी एक अक्टूबर को गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अजीडीह गांव के मैदान में आयोजित संकल्प यात्रा जनसभा
आगामी एक अक्टूबर को गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अजीडीह गांव के मैदान में आयोजित संकल्प यात्रा जनसभा

आगामी एक अक्टूबर को गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अजीडीह गांव के मैदान में आयोजित संकल्प यात्रा जनसभा
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: आगामी 1 अक्टूबर को गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अजीडीह गांव के मैदान में आयोजित संकल्प यात्रा जनसभा को लेकर गुरुवार को भाजपाइयों ने स्थल का निरीक्षण किया। इस क्रम में बनने वाले स्टेज, लोगों की बैठने की व्यवस्था
पार्किंग समेत तमाम चीजों का निरीक्षण किया गया। इस बाबत संकल्प यात्रा के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी सह भाजपा नेता सुरेश साव ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी के निर्देशानुसार सभी 81 विधानसभा स्तर पर संकल्प यात्रा का जनसभा होना सुनिश्चित किया गया है। इसी कड़ी में 1 अक्टूबर को गिरिडीह विधानसभा अंतर्गत उदनाबाद पंचायत के अजीडीह मैदान में विधानसभा स्तरीय संकल्प यात्रा का जनसभा होगा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा जनसभा के माध्यम से आम जनता को अवगत कराया जाएगा की हेमंत सोरेन ने भोले भाले आम जनता को कई तरह के प्रलोभन देकर सत्ता की कुर्सी पर बैठकर वादा खिलापी करने का काम किया। कहां की हेमंत सोरेन ने चुनावी घोषणा में महिला सशक्तिकरण युवाओं को रोजगार किसानों के लिए बड़ी-बड़ी योजनाएं और तमाम बड़ी-बड़ी बातें करके सता काबिज़ किया। जिसके बाद एक भी वादा इनके सरकार द्वारा पूरा नहीं किया गया। कहां की जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है तब से बालू कोयला पत्थर जमीन एवं अन्य खनिज संपदा की लूट हो रही है। कहां की इन्हीं सब बातों से जनता को अवगत कराया जायेगा।

निरीक्षण में भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत राय, चुन्नू कांत,राजेश गुप्ता,कुमार सौरव,गौतम तिवारी,सीताराम वर्मा,दीपक पंडित,प्रदीप राय,गोलू तिवारी,उत्तम तिवारी, समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।



