नगर थाना प्रभारी के रूप में ज्ञान रंजन कुमार ने अपना पदभार संभाल शांति समिति के सदस्यों ने बुक्के देकर किया उनका स्वागत

गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह के नये नगर थाना प्रभारी के रूप में ज्ञान रंजन कुमार ने अपना पदभार संभाल लिया है.मंगलवार शाम उन्हें शांति समिति के लोगों के साथ एक मिलन समारोह रखा गया,शांति समिति के लोगो ने नए थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार को बुके देकर बधाई दी।आपको बता दें की निवर्तमान थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद का डीएसपी पद पर प्रोनत्ति हो गया है. एसपी डॉ. विमल कुमार ने नये नगर थाना प्रभारी के रुप में ज्ञान रंजन कुमार के हाथों शहर की कमान सौंप दी है. इस पद्दभार संभालने के बाद उन्होंने कहा की शहर की शांति व्यवस्था बनाये रखना ओर शहर में अमन –

चैन कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी, साथ ही शहरी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा की शहर के विभिन्न स्कूल – कॉलेजों के रास्ते में भी पुलिस की पेट्रोलिंग तेज की जायेगी ओर थाने में आने वाले हर फरियादियों की बाते सुनी जाएगी.इस मौके पर थाना प्रभारी के अलावा एस आई मजीद आलम,एसआई ऐनुल हक,एसआई विक्रम कुमार सिंह,एएसआई फागु सोरेन,मुंशी अरुण कुमार समेत शांति समिति के गणमान्य लोग मौजूद थे।