चलकुशा ओम मेडिकल के संचालक द्वारा निः शुल्क स्वास्थ जांच शिविर का किया गया आयोजन।
चलकुशा प्रखण्ड अंतर्गत चलकुशा में स्थित ओम मेडिकल के संचालक बजरंगी मोदी के द्वारा मंगलवार को निः शुल्क स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया शिविर का उद्घाटन

चलकुशा ओम मेडिकल के संचालक द्वारा निः शुल्क स्वास्थ जांच शिविर का किया गया आयोजन।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग/चलकुशा : प्रखण्ड अंतर्गत चलकुशा में स्थित ओम मेडिकल के संचालक बजरंगी मोदी के द्वारा मंगलवार को निः शुल्क स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया शिविर का उद्घाटन मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह ने विधिवत फीता काट कर किया
शिविर में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच कर विभिन्न प्रकार की बीमारियों का इलाज करवाया |

शिविर में रांची सिनर्जी ग्लोबल हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राहुल सिन्हा और डॉ रजनीश कुमार ने हड्डी एवं शरीर के विभिन्न प्रकार की बीमारियों का जांच किया । और लोगों को दवाइयां दी शिविर में डॉक्टर राहुल सिन्हा ने बताया की वे जगह जगह पर शिविर लगाते हैं और विभिन्न बीमारियों का इलाज मुफ्त में करते हैं |

वहीं ओम मेडिकल (चलकुशा) के संचालक बजरंगी मोदी ने बताया की चलकुशा में पहली बार इस तरह के शिविर का आयोजन मेरे द्वारा किया गया। और इसमें लोग फ्री में अपनी बीमारियों का इलाज करा रहे हैं |बजरंगी मोदी ने बताया की अगर लोगों को इससे फायदा होता है

तो हमारे द्वारा इस तरह के शिविर का आयोजन महीना दो महीना में होता रहेगा | वही शिविर ने एमडी पैथोलॉजी के डॉक्टर मनीष हेल्थ प्लस राजगढ़िया रोड झुमरी तिलैया से आकर लोगों का जांच किये। शिविर में सैकड़ों लोग अपना इलाज कराए।
चलकुशा से मुन्ना यादव की रिपोर्ट।




