अबीर गुलाल लगाकर कर्मियों को दी शुभकामनाएं
कार्यालय में किसी की छुट्टी नहीं

संयुक्ता न्यूज डेस्क
बरकट्ठा – प्रखंड कार्यालय बरकट्ठा में बीडीओ कृतिबाला लकडा और सीओ श्रीकांत लाल मांझी ने संयुक्त रूप से प्रखंड के बीपीओ तथा तमाम बीएफटी ,जीआरएस ,पंचायत सचिव ,प्रखंड सहायक ,नरेगा कंप्यूटर ऑपरेटर ,पीएमए वाई ऑपरेटर सबों के साथ सामूहिक रूप से अबीर गुलाल लगाकर एक दुसरे को होली की शुभकामनाएं दी। हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बीडीओ ने निर्देश दिया गया कि कार्यालय में किसी की छुट्टी नहीं है,प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के रूप में सबों की उपस्थिति अनिवार्य है।

पंचायत सचिव ललित किशोर पांडे,नागेश्वर प्रसाद यादव तथा प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी पशुपति मिश्रा ने होली की गीत गाकर सारे लोगों को प्रफुल्लित किया। कार्यक्रम में बीपीओ इकराम हुसैन बीएफटी दिलीप दास,उमेश प्रसाद,त्रिवेणी प्रसाद,आर एस नारायण प्रसाद,रूपेश कुमार,रघुनंदन सिंह,बिनोद राम ,बिनोद कुमार,पवन होरो सरफराज आलम,परमेश्वर तुरी,संतोष कुमार,मुकेश कुमार, गांगो साव समेत आदि लोग मौजूद थे



