अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का बीसवां दिन जारी…
सत्य परेशान हो सकता है। पराजित नहीं : जानकी प्रसाद यादव

अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का बीसवां दिन जारी…
सत्य परेशान हो सकता है। पराजित नहीं : जानकी प्रसाद यादव
हजारीबाग/चलकुशा: प्रखंड मुख्यालय के समक्ष पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव की अगुवाई में 13 सूत्री मांगों को लेकर विगत 20 दिनों से जारी

अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। दुर्गा अष्टमी के अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमेशा से असत्य पर सत्य की जीत होती रही है। सत्य को सिर्फ परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं l कहा की बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में 13 सूत्री मांगे जो क्षेत्र की ज्वलंत समस्याएं हैं ,को लेकर चलकुशा प्रखंड मुख्यालय के समक्ष 14 सितम्बर से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठा हूं l उन्होंने त्योहार से ज्यादा जनता की सेवा को महत्व देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का जबतक निराकरण नहीं होगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से शांति पूर्वक दुर्गा पूजा त्योहार मनाने की अपील की। मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष दशरथ यादव ,पूर्व प्रमुख सह वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव ,सलैयडीह मुखिया सुखदेव यादव ,भुनेश्वर पंडित, किशोरी पांडेय, सहदेव भदानी, रामप्रवेश यादव, दिनेश यादव ,वीरेंद्र चौधरी, रामस्वरूप यादव समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।




