Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ
अस्पताल का हाल-बेहाल, मंत्री ने खड़े किए सवाल…?
अस्पताल की चरमराती और गंदगी से बजबजाती व्यवस्था पर बिफरे मंत्री राधाकृष्ण किशोर.

अस्पताल की चरमराती और गंदगी से बजबजाती व्यवस्था पर बिफरे मंत्री राधाकृष्ण किशोर.
मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू छत्तरपुर के विधायक व झारखंड सरकार के वित मंत्री राधाकृष्ण किशोर शनिवार को सुबह मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एन एम सी एच) का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उनके एकाएक अस्पताल पहुंचने से अस्पताल कर्मियों और ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों में हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने देखा कि कई चिकित्सक अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित हैं। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई का भी ज्याजा लिया। अस्पताल में पर्याप्त गंदगी को देखकर मंत्री भड़क उठे। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक के चार्ज में कार्यरत डॉ. संजय कुमार को बुलाकर उन्हें अस्पताल में बेहतर साफ-सफाई कराने का आदेश दिया।




