Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइव न्यूज़शिक्षा

ABVP के द्वारा राष्ट्रीय युवा सांसद प्रतियोगिता में देश भर में 10 वां स्थान प्राप्त किया ।

ABVP के द्वारा राष्ट्रीय युवा सांसद प्रतियोगिता में देश भर में 10 वां स्थान प्राप्त किया ।

ABVP के द्वारा राष्ट्रीय युवा सांसद प्रतियोगिता में देश भर में 10 वां स्थान प्राप्त किया ।

गिरिडीह:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह नगर मंत्री अक्षय कुमार, नगर सह मंत्री उज्जवल तिवारी, बबलू कुमार, कॉलेज उपाध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी, सोशल मीडिया प्रमुख रोशन राय, कृष्ण यादव,विक्रम सक्रिय कार्यकर्ता विशाल कुमार, कर्ण कुमार एवं पंकज पासवान आदि के नेतृत्व में राष्ट्रीय युवा सांसद प्रतियोगिता में देश भर में 10 वां स्थान प्राप्त करने वाले गिरिडीह कॉलेज अघ्यक्ष अंकित राज के आज गिरिडीह बस स्टैंड में पहुंचने पर फूल माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया बता दें कि राष्ट्रीय युवा संसद


संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हरियाणा के हिसार शहर के भारत के सबसे प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी ओएसजीयू में आयोजित 14 जुलाई से 16 जुलाई 2022 तक त्रिदिवसीय राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम 2022 में युवा सांसद के रूप में झारखण्ड प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग अंतर्गत गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह के छात्र अंकित राज को बेहतर प्रदर्शन करने पर भारत की प्रथम महिला आईपीएस एवं पुडुचेरी की उपराज्यपाल रही चुकी श्रीमती किरण बेदी की सलाहकार पूनम गोयल के द्वारा सम्मानित किया गया बता दें कि अंकित ने राष्ट्रीय स्तर पर सांसद प्रतियोगिता में हरियाणा में जीएसटी के पक्ष में अपने गंतव्य को बड़े प्रमुखता से रखा और सदन में लोकसभा स्पीकर के समक्ष में इस बिल को पक्ष में रहते हुए पक्ष के सांसद साथियों के सहयोग से बिना किसे विरोध के इसे पास कराने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई कि एक कर एक देश ये हमारी राष्ट्र की जरूरत बन चुका है।

इस दौरान नगर मंत्री अक्षय कुमार ने कहा अंकित ने पूरे देश भर में 10 वां स्थान प्राप्त कर हमारे गिरिडीह ही नहीं बल्कि पूरे झारखण्ड राज्य का नाम रोशन किया है हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता ने अंकित को अपना आशीर्वाद दिया।

Related Articles

Back to top button