शहीद की बेटी मीरा राठौर ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन, बुजुर्गों संग बांटी खुशियां l
सेना में शहीद हो चुके स्वर्गीय दिवाकर सिंह और सुमित्रा सिंह की इकलौती पुत्री मीरा राठौर ने अपने जन्मदिन को यादगार और प्रेरणादायक बनाते हुए स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया।

शहीद की बेटी मीरा राठौर ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन, बुजुर्गों संग बांटी खुशियां l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : सेना में शहीद हो चुके स्वर्गीय दिवाकर सिंह और सुमित्रा सिंह की इकलौती पुत्री मीरा राठौर ने अपने जन्मदिन को यादगार और प्रेरणादायक बनाते हुए स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच केक काटा और उनके साथ खुशियां साझा कीं।

जन्मदिन समारोह के दौरान मीरा राठौर ने आश्रम में रह रहे वृद्ध पुरुषों और महिलाओं को कपड़े एवं अल्पाहार वितरित किए। उन्होंने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान आश्रम का माहौल उत्साह और आत्मीयता से भर गया।
मौके पर मीरा राठौर ने बताया कि जब वह मात्र तीन वर्ष की थीं, तभी उनके माता-पिता शहीद हो गए थे। माता-पिता के स्नेह से वंचित रहने के कारण उन्हें बुजुर्गों के बीच विशेष अपनापन महसूस होता है। उन्होंने कहा कि वह हर वर्ष अपने जन्मदिन पर लाचार एवं असहाय बुजुर्गों के बीच जाकर खुशियां बांटती हैं और उनके साथ जन्मदिन मनाती हैं।

उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ जन्मदिन मनाने से जो आत्मिक संतोष और खुशी मिलती है, उसका अनुभव अलग ही होता है। कार्यक्रम में धर्मेंद्र राठौर, विनीत सिन्हा, योगेश प्रसाद महतो, रेखा देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।
वहीं स्नेहदीप वृद्ध आश्रम की ओर से मुन्ना कुमार, कुंती देवी, फुलवा देवी समेत अन्य स्टाफ ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और मीरा राठौर की इस पहल की सराहना की। उपस्थित बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






