विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का लिया संकल्प l
गिरिडीह विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गिरिडीह नगर मंडल अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा के नेतृत्व में पूर्व विधायक निर्भय शाहावादी की उपस्थिति में उनके आवास पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का लिया संकल्प l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गिरिडीह नगर मंडल अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा के नेतृत्व में पूर्व विधायक निर्भय शाहावादी की उपस्थिति में उनके आवास पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक निर्भय शाहावादी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने और प्रकृति के संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति और भाजपा कार्यकर्ता को संकल्प लेना चाहिए कि वह पर्यावरण को बचाने के लिए कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम अवश्य लगाए।

वहीं नगर मंडल अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा बूथ स्तर तक ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से कार्यकर्ता पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री संदीप डांगेच, सुभाष सिन्हा, अनूप सिन्हा, संजय सिंह, संत कुमार लल्लू, राजेश जायसवाल, सुमन सिन्हा, ओम प्रकाश गुप्ता, संजीत सिंह पप्पू, सोनू एजाज, अभय सिन्हा, नीलू सिन्हा, अमित आर्या, आदित्य यादव, मुन्ना सिंह, बम पांडे, बागीश सिंह, दिलीप राम, वीरेंद्र वर्मा, पंचम वर्मा, पिंटू साव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



