Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदुर्घटनालाइव न्यूज़हेल्थ

तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने टेंपू में मारी जोरदार टक्कर,ग्रामीणों ने ट्रेक्टर पकड़ा।

एक ही परिवार के सदस्य मैयत पर मिट्टी देने जा रहे थे, इसी बीच एक की मौत, सात घायल

तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने टेंपू में मारी जोरदार टक्कर,ग्रामीणों ने ट्रेक्टर पकड़ा।

संवाददाता – मुन्ना यादव

–एक ही परिवार के सदस्य मैयत पर मिट्टी देने जा रहे थे, इसी बीच एक की मौत, सात घायल

चलकुशा: चलकुशा मार्ग के बीच स्थित रागडीह के समीप तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने एक टेंपू को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रेक्टर को पकड़ लिया। साथ ही सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरकट्ठा लाया गया। जिसमें जैनुल मियां 75 वर्ष हुलू मियां, 65 वर्षीय पत्नी जकिरा खातून, कयूम अंसारी 60वर्ष पिता जैनुल मियां, सकीना खातून 50वर्ष पति कयूम अंसारी, सद्दाम अंसारी 17वर्ष पिता इसराइल अंसारी, नूरजहां खातून 40वर्ष पति इसराइल अंसारी, नूरजहां खातून पति इसराइल, सईदा खातून 23वर्ष मौला अंसारी सभी ग्राम रागडीह निवासी तथा टहल प्रसाद 27वर्ष पिता नारायण महतो ग्राम मासीपीढ़ी निवासी शामिल हैं। वही जैनुल मियां को चिकिस्तकों ने मृत घोषित कर दिया। कई घायलों को रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक परिवार के सभी सदस्य चलकुशा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रागड़ीह से चांदगढ़ मैयत पर मिट्टी देने जा रहे थे। इसी बीच हादसा हुई। स्थानीय लोगों ने कहा चलकुशा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाकर नदी से ट्रेक्टर बालू लेने के लिए तीव्र गति से जा रहा था।

इस दौरान टेंपू को चपेट में ले लिया। साथ ही कहा कि प्रतिदिन सैकड़ों बालू गाड़ी निकलकर गोरहर थाना होते हुए इचाक और हजारीबाग पहुंचती है। जहां मोटे दामों में बिक्री की जाती है। वही सैकड़ों बिना नंबर की ट्रेक्टर चलती है। साथ ही कम उम्र के लोग ट्रेक्टर चालक का काम करते हैं जिनके पास ड्राइवरी लाइसेंस नहीं रहती है।

Related Articles

Back to top button