Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

विद्युत विभाग की लापरवाही, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना।

शहर के मकतपुर स्थित श्री सागर के सामने वाली गली में विद्युत प्रवाहित काफी जर्जर हो चुका है।

विद्युत विभाग की लापरवाही, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : शहर के मकतपुर स्थित श्री सागर के सामने वाली गली में विद्युत प्रवाहित काफी जर्जर हो चुका है। आए दिन तार टूटकर गिर जाता है। बीती रात को भी विद्युत प्रवाहित तार टूटकर गिर गया। लाइन चालू होने के कारण काफी देर तक शॉर्ट सर्किट होता रहा।

इस कारण उक्त मुहल्ले में रातभर बिजली गुल रही। स्थानीय लोगों की माने तो केबल वायर काफी जर्जर हो चुका है। विद्युत विभाग द्वारा तार को बदलने के बजाय जोड़ दिया जाता है। जिससे तार में कई ज्वाइंट हो गया है और अक्सर बारिश होने पर शॉर्ट सर्किट होकर तार सड़क पर गिर जाता है। अगर तार को नहीं बदला गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Related Articles

Back to top button