लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुरेश साव ने झोंकी ताकत, गांव-गांव पहुंचकर लोगों से की अपील
आगामी 3 नवंबर को गिरिडीह के झंडा मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित होने वाले ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता सुरेश साव ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुरेश साव ने झोंकी ताकत, गांव-गांव पहुंचकर लोगों से की अपील
3 नवंबर को झंडा मैदान में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक, हेमंत सरकार पर साधा निशाना
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : आगामी 3 नवंबर को गिरिडीह के झंडा मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित होने वाले ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता सुरेश साव ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को उन्होंने गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के मध्य मंडल के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस दौरान बदडीहा, सिकदारडीह और गांधी नगर में भाजपा कार्यकर्ता नकुल तुरी, सोभिया देवी और मनोज तुरी के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ बैठक की गई। बैठकों में सुरेश साव ने ग्रामीणों से 3 नवंबर को झंडा मैदान पहुंचकर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सुरेश साव ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार नौजवानों, किसानों और महिलाओं को ठगने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सभी वर्गों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस, झामुमो और राजद जनता को गुमराह करने में जुटे हैं।

सुरेश साव ने कांग्रेस पर अराजकता और अव्यवस्था का माहौल पैदा कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और व्यवस्था की रक्षा के लिए अब जनता को आगे आने की जरूरत है।
उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि 3 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में गिरिडीह के झंडा मैदान पहुंचें और ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम को सफल बनाएं।




