Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइव न्यूज़

आजीविका ग्राम संगठन का हुआ उद्घाटन

महिलाओं को किया प्रोत्साहित

संयुक्ता न्यूज डेस्क

बरकट्ठा – प्रखंड के गोरहर में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी तत्वाधान में आजीविका ग्राम संगठन का उद्घाटन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि जिला परिषद प्रतिनिधि सह सांसद प्रतिनिधि केदार साव, विशिष्ट अतिथि जेएमएम केंद्रीय सदस्य बासुदेव महतो और भाकपा माले प्रखंड सचिव शेर मोहम्मद ने मिलकर इसका उद्घाटन किया.बता दें कि मुख्य अतिथि केदार साव ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है. इसे और आगे बढाने की जरूरत है. महिलाएं आप ऐसी समूह में जुडे़ है,जिससे मनचाहा रोजगार कर सकते हैं. सखी मंडल राज्य की आधी आबादी को आजीविका उपलब्ध कराने की कार्य कर रही है। समूह से जुड़कर महिलाएं लाभ उठाएं। आजीविका मिशन से सभी महिला स्वालंबन की ओर बढ़ रही है। आप अपने निजी स्वार्थ व निजी ईर्ष्या से ऊपर उठ कर ग्रुप को चलाएं और राज्य की उन्नति में अपना योगदान दें. कार्यक्रम में बेलकपी संकुल के समन्वयक अरुण कुमार मेहता सखी मंडल के प्रखंड अध्यक्ष नीलम हेंब्रम समेत सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित रहे.

 

Related Articles

Back to top button