रामनवमी को लेकर महावीर सेवा समिति की बैठक, पूजा समिति का हुआ गठन
गिरिडीह टावर चौक स्थित महावीर सेवा समिति द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

रामनवमी को लेकर महावीर सेवा समिति की बैठक, पूजा समिति का हुआ गठन
गिरिडीह: मनोज कुमार।
गिरिडीह : टावर चौक स्थित महावीर सेवा समिति द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस वर्ष के भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए पूजा समिति का गठन किया गया।

गठित समिति में त्रिभुवन दयाल को संरक्षक बनाया गया, जबकि हब्लू गुप्ता, त्रिभुवन दयाल, राजेश सिन्हा और संजय गुप्ता को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं बिनोद कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, नितेश कुमार गुप्ता को सचिव, राजन सिन्हा को उपसचिव और दिनेश प्रसाद अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी रामनवमी पर्व धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। मंदिर परिसर से लेकर कालीबाड़ी चौक तक आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। साथ ही हृदय स्थली महावीर मंदिर को विशेष विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा और विभिन्न आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी।
समिति द्वारा चंदा रसीद का वितरण भी शुरू कर दिया गया है, ताकि आयोजन की तैयारियां समय पर पूरी की जा सकें।
इस मौके पर सतीश कुंदन, राजेश सिन्हा, दीपक गुप्ता, बबलू विश्वकर्मा, प्रवीण राम समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



