Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

चलकुशा बीडीओ ने बारियोन में पीवीटीजी के तहत की लाभार्थी परिपूर्णता शिविर का आयोजन।

चलकुशा प्रखंड अंतर्गत मसकेडीह पंचायत के ग्राम बरियोन में पीवीटीजी के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह की अध्यक्षता में लाभार्थी खोज शिविर का आयोजन किया गया।

चलकुशा बीडीओ ने बारियोन में पीवीटीजी के तहत की लाभार्थी परिपूर्णता शिविर का आयोजन।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड अंतर्गत मसकेडीह पंचायत के ग्राम बरियोन में पीवीटीजी के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह की अध्यक्षता में लाभार्थी खोज शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ विभाग का स्टाल लगाते हुए कुल 23 आदिम जनजाति के लोगों का जांच किया गया।

एवं जेएसएलपीएस के तहत एक नए समूह का सृजन करते हुवे स्व रोजगार से जोड़ने हेतु प्रोत्साहन किया गया, सभी आदिम जनजाति लोगों तथा कर्मी के साथ पूरे कॉलोनी का भ्रमण किया गया तथा सभी को नशा मुक्त रहने हेतु जानकारी दिया गया एवं लाभार्थी परिपूर्णता कैंप के बारे में बारीकी से जानकारी दिया गया।

मौके पर उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी रतना रानी कुंज, मुखिया किरण देवी, पंचायत सचिव कारू राणा कंप्यूटर ऑपरेटर रूपेश कुमार यादव, अंशु कुमार वर्मा एवं जेएसएलपीएस बीपीएम मुरलीधर यादव के साथ साथ सभी विभाग के कर्मी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button