Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

हांसदा दम्पति हत्या कांड का खुलासा सात रिस्तेदारो ने की थी हांसदा दम्पति की हत्या सभी आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हथियारों के साथ खून से सने कपड़े जप्त l

मधुबन थाना क्षेत्र के दलानचलकरी गांव के तिरिलटांड़ टोला में हुए चर्चित हांसदा दम्पति हत्याकांड का गिरिडीह पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है.

हांसदा दम्पति हत्या कांड का खुलासा सात रिस्तेदारो ने की थी हांसदा दम्पति की हत्या सभी आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हथियारों के साथ खून से सने कपड़े जप्त l

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : मधुबन थाना क्षेत्र के दलानचलकरी गांव के तिरिलटांड़ टोला में हुए चर्चित हांसदा दम्पति हत्याकांड का गिरिडीह पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है. हत्याकांड़ में पुलिस ने सभी सात आरोपियों को गिर,फ्तार कर लिया है। पुलिस ने ह,त्या में प्रयुक्त हथियारों के साथ खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जादू-टोना के संदेह तथा पुराने भूमि विवाद को लेकर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया था।

बताया जाता है कि बीते 2 जून की मध्य रात्रि को अपराधियों ने दलानचकरी गांव निवासी पतिया हांसदा एवं उनकी पत्नी परनी देवी पर धार,दार हथि,यार से ह,मला कर निर्मम हत्या कर दी थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामले को लेकर मधुबन थाना में कांड संख्या 06/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर डुमरी एसडीपीओ आबिद खान के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर गहन अनुसंधान किया। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतक के गोतिया पक्ष के कुछ लोगों ने जादू-टोना करने के संदेह और लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद के कारण हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि रमेश हांसदा, पांडु हांसदा एवं विजय हांसदा ने धारदार हथियार से दंपति की ह त्या की थी। वहीं दोधमा हांसदा, बबलु हांसदा, मोती हांसदा तथा सिकरा हांसदा ने घटना को अंजाम देने में सहयोग किया था।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर ह,त्या में प्रयुक्त एक लोहे की तलवार, दो लोहे के छुरे, एक गुलाबी रंग का सूती गमछा तथा खू,न के धब्बे लगे जींस, टी-शर्ट और गमछा बरामद किया गया है।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सफल कार्रवाई में एसडीपीओ आबिद खान, अंचल निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद महतो, मधुबन थाना प्रभारी दीपेश कुमार, खुखरा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि जिले में किसी भी गंभीर अपराध में शामिल अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button