युवा समाजसेवी राम कुमार हुए अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित।
युवा समाजसेवी राम कुमार हुए अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित।
युवा समाजसेवी राम कुमार हुए अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग/कोडरमा : जिला अंतर्गत ग्राम जयनगर के युवा समाजसेवी राम कुमार जो सुपर हेल्थ हीरो के नाम से प्रसिद्ध है उन्हें ग्लोबल ह्यूमैनिटी चेंज मेकर अवार्ड से राजस्थान के बीकानेर में सम्मानित किया गया। राम कुमार सदैव लोगों को रक्त से सम्बंधित और हेल्थ से जुड़े समस्याओं के लोगो को मदद करते हैं।।
इन्होंने मरणोपरांत अपने शरीर के कुछ अंगों को भी दान करने के लिए ऑर्गन डोनर फॉर्म भर चुके हैं, जिसके सहयोग से उनकी शरीर के अंगों के सहयोग से नेत्रहीन लोगों को नेत्र और जरूरत मंद लोगों को शरीर के अन्य अन्य भाग मिल पाएगा और उन्हें नई जिंदगी मिल सकती हैं।।
वहीं राम कुमार कॉविड काल में ऑक्सीजन की व्यवस्था करवा कर मरीजों को मदद कर रहे थे।

यह अवार्ड इन्हें कारगिल युद्ध के योद्धा भारतीय सैनिक दीप चंद जी के द्वारा दी गई। सनद रहे की ग्लोबल इम्यूनिटी चेंज मेकर अवार्ड 2023 के लिए चयन किया गया था, जिसमें भारत के अलावा अन्य 200 देश के देशवासियों से समाजसेवियों को सम्मान दी गई है।

राम कुमार जी सरकारी अस्पताल के उचित व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन व शासन – प्रशासन के साथ मिलकर कोशिश करते हैं।।




