Breaking Newsझारखण्ड

कुमकुम के प्रयास से बिजली हुई बहाल

बकाया के नाम पर काटे थे कनेक्शन

संयुक्ता न्यूज डेस्क

 बरकट्ठा :- बिजली विभाग के द्वारा बरकट्ठा के अनेक गांवों में बिजली बकाया के नाम पर कनेक्शन काट दिया गया। जिसके कारण क्षेत्र के मैट्रिक और इंटर के परीक्षार्थियों को तैयारी में काफी परेशानी हो रही थी। साथ ही अचानक गर्मी कि दस्तक से लोग बेहाल हो रहे थे।बिजली विभाग के द्वारा बिना चेतावनी दिए अचानक कनेक्शन काटने को लेकर जिप सदस्य कुमकुम देवी उपायुक्त नैंसी सहाय से मिलकर बिजली कनेक्शन बहाल करने और गांवों में कैम्प लगाकर बिजली बिल वसूली करने कि मांग की जिसपर उपायुक्त ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुर्कबाद में बिजली विभाग के द्वारा कैम्प लगाकर बिल की वसूली करते हुए क्षेत्र में बिजली बहाल की गई।इस कार्य के लिए लोगों ने कुमकुम का आभार व्यक्त किया

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button