बाबूलाल मरांडी ने किया ‘आरंभ फिटनेस’ का भव्य उद्घाटन, आधुनिक जिम सुविधाओं से युवाओं को मिलेगा फिटनेस का नया मंच
गिरिडीह-पचंबा मुख्य मार्ग स्थित Yamaha Showroom के ऊपर ‘आरंभ फिटनेस’ (Aarambh Fitness) जिम का भव्य उद्घाटन सोमवार को झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने फीता काटकर किया।

बाबूलाल मरांडी ने किया ‘आरंभ फिटनेस’ का भव्य उद्घाटन, आधुनिक जिम सुविधाओं से युवाओं को मिलेगा फिटनेस का नया मंच
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह-पचंबा मुख्य मार्ग स्थित Yamaha Showroom के ऊपर ‘आरंभ फिटनेस’ (Aarambh Fitness) जिम का भव्य उद्घाटन सोमवार को झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, युवा, राजनीतिक दलों के नेता-कार्यकर्ता, जिम सदस्य और शुभचिंतक मौजूद रहे।

जिम के संचालक कुंदन सिंह एवं गौरव ने मुख्य अतिथि बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया और उन्हें जिम की सुविधाओं एवं उद्देश्य की जानकारी दी। संचालकों के मुताबिक, आरंभ फिटनेस में VIVA कंपनी की आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण जिम मशीनें लगाई गई हैं, ताकि गिरिडीह शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

उद्घाटन समारोह को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। संचालक कुंदन सिंह एवं गौरव ने कहा कि आरंभ फिटनेस का उद्देश्य लोगों को आधुनिक, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।

समारोह में भाजपा महानगर एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष रणजीत राय, महेंद्र वर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंजीनियर विनय कुमार सिंह, दिनेश यादव, अंजय रंजन सिंह, सुरेश साहू, भाजपा युवा प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, यदुनंदन पाठक, अशोक उपाध्याय, संदीप डांगेच, नवीन सिन्हा, मुकेश जालान, संगीता सेठ, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, पूर्व नगर महापौर सुनील पासवान, लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज, अर्जुन वर्मा, जदयू प्रदेश मंत्री सरजू गोप सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा जयशंकर सिन्हा, खिरोधर दास, अजय सिंह, प्रकाश यादव, राज किशोर साहू, ईनोद साहू, संतोष राणा, उषा कुमारी, निर्भय सिंह, अनूप सिन्हा, फणींदर सिंह, हरमिंदर सिंह बग्गा, डॉ. शशि भूषण प्रसाद, गोविंद सिंह, महानंद वर्मा, भोला वर्मा, शंकर वर्मा, मृगेंद्र कुमार, कुणाल सिंह, निशु, निखिल, राकेश, अभिषेक समेत नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के बुद्धिजीवी, प्रबुद्धजन, सम्मानित नागरिक और युवा वर्ग उपस्थित रहे।

उद्घाटन के अवसर पर अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने आरंभ फिटनेस की नई शुरुआत के लिए संचालक कुंदन सिंह एवं गौरव को शुभकामनाएं और बधाई दी। संचालकों ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों, नागरिकों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



