Breaking Newsताजा खबरदेश

मोस्ट अवेटेड फ़िल्म दिदिया में देवर दिल ले गइल का फर्स्ट लुक जारी

सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ हो रहे शेयर

संयुक्ता न्यूज डेस्क

भोजपुरी सिने इंडस्ट्री की बड़े बजट की फ़िल्म दिदिया के देवर दिल ले गईल का फ़र्स्टलुक रिलीज कर दिया गया है। भोजपुरी सुपरस्टार प्रदीप पांडे चिंटू की ये फ़िल्म भोजपुरी उद्योग की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म है और अब ये फ़िल्म जल्द ही दर्शको के बीच होगी। बड़े पर्दे की इस फ़िल्म शूटिंग यूपी के बनारस,सारनाथ और मिर्जापुर में की गई है जिसके लेखक – निर्देशक हैं नीलमणि सिंह और निर्माता हैं मनीष जैन,वेद तिवारी और अशोक पांडे ।

पोस्टर में भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के डायनामिक स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ नवोदित खुशी दुबे और गरिमा दीक्षित बेहतरीन पोज के खड़े हैं। इस फ़िल्म का लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि निर्माण के समय से ही इस फ़िल्म कुछ फोटो और वीडियो खूब वायरल हुए थे।

यह भी पढ़ें – https://khabar24newstv.com/?p=6282

Related Articles

Back to top button